फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Darkness spread on the streets of Hamirpur city in the evening

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर शहर की सड़कों पर शाम होते ही पसर रहा अंधेरा

Tue, 05 Dec 2023 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 05 Dec 2023 05:39 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर की सबसे अहम सड़कों पर स्ट्रीट लाइट न होने से लोगों को खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। होटल हमीर से वेटरनरी अस्पताल और उपायुक्त कार्यालय से अणु चौक तक कहीं भी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। इससे शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। हालांकि शहर में दो हजार के करीब स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन इन मुख्य मार्गों पर लाइट न होना नगर परिषद हमीरपुर की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय से लेकर अणु मार्ग तक कुछ जगह पर लगी स्ट्रीट लाइटें बरसात में हुए भूस्खलन के कारण टूट गईं हैं। इक्का-दुक्का लाइटें है लेकिन अधिकतर मार्ग पर लाइटें न होने से दिक्कत पेश आ रही है। नगर परिषद के पिछले मासिक हाउस में शहर के कुछ हिस्सों में स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया गया, लेकिन इन दोनों मार्गों को दरकिनार किया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में निक्का राम, राम नाथ, दिनेश कुमार और अमर नाथ का कहना है कि जंगल होने के चलते शाम ढलने के बाद यहां से अकेले गुजरने में भय लगता है। लोगों का कहना है कि डांगक्वाली मार्ग का भी यहीं हाल है, यहां पर भी इक्का-दुक्का ही स्ट्रीट लाइटें हैं। कभी ज्यादातर समय बंद ही रहती हैं। इससे शाम के समय पैदल आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास का कहना है कि जल्द ही स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को कोई दिक्कत पेश न आए। डीसी ऑफिस से अणु मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा होटल हमीर से लेकर वेटरनरी अस्पताल तक भी लाइटों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed