{"_id":"68627778ce1a647dab0c64cc","slug":"danger-of-accidents-due-to-gravel-on-the-roads-due-to-rain-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-159895-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बारिश से सड़कों पर पहुंची बजरी से हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बारिश से सड़कों पर पहुंची बजरी से हादसों का खतरा
Tue, 01 Jul 2025 05:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 01 Jul 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
गांव डिडवीं में भोटा-हमीरपुर मार्ग में गिरी बजरी। संवाद
दोपहिया वाहन चालकों को सता रहा है गिरने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। बारिश से बह कर सड़कों पर पहुची बजरी वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को गिरने का डर सता रहा है। डिडवीं गांव में सड़क पर बिखरी बजरी हादसों को न्योता दे रही है। बरसात के मौसम में बारिश काफी अधिक होती है। इस दौरान बहती हुई बजरी सड़कों तक आ जाती है। डिडवीं में भोटा-हमीरपुर मार्ग में दो दिनों के भीतर तीन से चार दोपहिया वाहन चालक सड़क पर गिरी बजरी के कारण हादसे का शिकार हो चुके हैं।
वहीं बजरी के कारण पैदल चलने वाले लोगों को भी डर सता रहा है। डिडवीं में सड़क मार्ग काफी व्यस्त मार्ग है। मार्ग पर दिनभर वाहन चालकों के साथ-साथ लोगों का आवागमन होता है। वाहन चालकों ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़कों पर बजरी अधिक आ जाती है। इस कारण वाहन चलाना जोखिमपूर्ण हो जाता है। स्थानीय लोगों में प्रकाश चंद, विक्की, अश्वनी, त्रिलोक, सुदर्शना आदि ने लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि सड़क पर बिखरी बजरी को हटाया जाए।