{"_id":"66c73de4c77ab51e9b064667","slug":"danger-of-accident-due-to-pothole-at-bassi-bazar-chowk-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-134139-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बस्सी बाजार के चौक पर पड़े गड्ढे से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बस्सी बाजार के चौक पर पड़े गड्ढे से हादसे का खतरा
विज्ञापन
सुबह गड्ढों में फंसा ट्रक, रोजाना हो रहे हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के बस्सी चौक पर बने गड्ढों से हादसों का खतरा बढ़ गया है। वीरवार को भी यहां गड्ढों के कारण एक ट्रक फंस गया। इसे बाद में कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। यहां पर हर रोज दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं और बड़े वाहन फंस रहे हैं। लंबा जाम लग रहा है। भोरंज के बस्सी बाजार के मुख्य चौक पर पिछले कई माह से गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं।
आए दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है लेकिन विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यहां पर कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों राजकुमार, जगदीश चंद, लीला, रामकली आदि ने कहा कि गड्ढों के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग भोरंज के सहायक अभियंता विजय कुमार ने कहा कि शीघ्र मरम्मत कार्य करवा दिया जाएगा।