फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Daily ultrasound facility for patients in Civil Hospital Bhoranj: Suresh

नागरिक अस्पताल भोरंज में मरीजों को रोजाना अल्ट्रासाउंड की सुविधा : सुरेश

Tue, 17 Sep 2024 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 17 Sep 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Daily ultrasound facility for patients in Civil Hospital Bhoranj: Suresh
तरक्वाडी में सामुदायिक भवन का शिलान्यास करते विधायक सुरेश कुमार। -संवाद
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि नागरिक अस्पताल भोरंज में आने वाले मरीजों को अब रोजाना अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही अब महीने में चार बार मिलने वाली अल्ट्रासाउंड सुविधा को अब हर दिन मुहैया करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त ब्लड बैंक, ऑक्सीजन प्लांट और नए भवन में फर्नीचर की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार सोमवार को तरक्वाड़ी गांव में 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि भोरंज उपमंडल का शहरीकरण, सम्मू ताल का सौंदर्यीकरण और बस अड्डे का निर्माण कार्य भी चल रहा है। अम्मण में जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह बनकर तैयार हो चुका है, जो स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने तरक्वाड़ी गांव को जोड़ने वाली सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाने के लिए 30 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही कहा कि यदि धन की कमी हुई तो और राशि भी दी जाएगी। इस अवसर पर कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजीव लाल मैहर, भोरंज एसडीएम संजय स्वरूप, निदेशक खाद्य आपूर्ति निगम विक्रम शर्मा, डॉ. रमेश डोगरा, सधिरयाण पंचायत प्रधान बबीता ठाकुर, उप प्रधान रवि ठाकुर, बीडीसी संतोष शर्मा, बीडीसी भोरंज वीना देवी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed