फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cultural program

Hamirpur (Himachal) News: प्रशिक्षुओं ने लोकनृत्य और गिद्दे से मोहा मन

Sat, 26 Nov 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
cultural program
हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजूकेशन में टेलेंट हंट प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देते प्रशिक्षु अध्यापक? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजूकेशन में शनिवार को ओपन टैलेंट हंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में बीएड और डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक कर्नल जयचंद, विक्रम कंवल और प्राचार्य डॉ. शिवाली राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। डॉ. आकृति शर्मा ने प्रशिक्षुओं को निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने सपने पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नशे से पीड़ित है तो उसका इलाज करवाया जा सकता है। उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने लोकनृत्य, पंजाबी गिद्दा, मॉडलिंग, रंगोली, लेजी डांस, एकल डांस, एकल गायन, नाटक और दुर्गा स्तुति सहित कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कॉलेज उप प्राचार्य प्रोफेसर समिंद्रप्रीत, रेणु बडोगा, शिखा शर्मा, सीमा शर्मा, शशि बाला, रजनी बाला, पूनम, मंजू बाला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed