{"_id":"668d2ec2377f7549f9004338","slug":"ct-scan-report-is-being-received-in-the-medical-college-after-two-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-131226-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में दो दिन बाद मिल रही सीटी स्कैन रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में दो दिन बाद मिल रही सीटी स्कैन रिपोर्ट
विज्ञापन
रेडियोलॉजी विभाग ने बाकायदा लगाया नोटिस
इमरजेंसी में ही उसी दिन मिल रही रिपोर्ट, शेष को करना पड़ रहा इंतजार
निजी लैबों में सीटी स्कैन करवाने पर कुछ समय बाद मिल जाती है रिपोर्ट
अस्पताल में सिर के सीटी स्कैन के 600, छाती के लग रह 900 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सीटी स्कैन रिपोर्ट के लिए मरीजों को दो दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में होने वाले अधिकांश सीटी स्कैन की रिपोर्ट उसी समय न मिलकर अगले दिन या दूसरे दिन मिल रही है। विभाग ने बाकायदा लैब के बाहर सीटी स्कैन रिपोर्ट दो दिन बाद मिलने का नोटिस लगाया है। ऐसे में सरकारी लैब में सीटी स्कैन रिपोर्ट करवाने वाले मरीजों को दो दिन तक रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि, निजी लैब में होने वाले सीटी स्कैन की रिपोर्ट जांच के आधे घंटे के भीतर ही मरीजों को दे दी जाती है। लेकिन, सरकारी लैब में सीटी स्कैन रिपोर्ट के लिए लोगों को एक या दो दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।
सरकारी लैब में सिर के सीटी स्कैन के छह सौ, रीढ़ की हड्डी के आठ सौ और छाती के सीटी स्कैन के नौ सौ रुपये लिए जाते हैं। जबकि, निजी लैब में सिर के सीटी स्कैन के ही दो हजार वसूल लिए जाते हैं। ऐसे में सरकारी लैबों में रिपोर्ट देरी से मिलने के चलते मरीज निजी लैबों की ओर रुख कर आर्थिक हानि भी उठा रहे हैं। मरीजों एवं तीमारदारों विनय, संतोष, निर्मल, आदित्य आदि ने कहा कि उन्हें सीटी स्कैन की शीघ्र रिपोर्ट दी जाए। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि दो दिन बाद रिपोर्ट मिलने का नोटिस तो लगाया है लेकिन कुछ घंटों में यह रिपोर्ट दे दी जाती है।