फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Crowd of devotees gathered at Baba Balak Nath temple, 20 thousand paid obeisance

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 20 हजार हुए नतमस्तक

Sun, 20 Jul 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 20 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered at Baba Balak Nath temple, 20 thousand paid obeisance
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत जागरूक पाठक
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में ज्येष्ठ रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मंदिर में माथा टेकने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। देर रात तक 20 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।
विज्ञापन

मंदिर में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। ज्येष्ठ रविवार को मंदिर में आरती के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र धूने में आहुतियां डालीं और लाइनों में लगकर क्रमबद्ध तरीके से बालयोगी के दर्शन किए। इस दौरान दिनभर पौणाहारी का दरबार जयकारों से गूंजता रहा। वहीं, महिलाओं ने चबूतरे से दर्शन करके सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर न्यास ने पुख्ता इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में लंगर की सुविधा भी प्रदान की गई। जगह-जगह सुरक्षा कर्मचारियों को तैनात किया गया था, ताकि दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं ने घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। इस दौरान पूरा मंदिर बाबा के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को भी बाबा के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु नतमस्तक हुए। गौर हो कि ज्येष्ठ रविवार के दिन श्रद्धालु विभिन्न फसलों का रोट लेकर बाबा बालक नाथ के मंदिर पहुंचते हैं। इसी के चलते न्यास की ओर से पहले से ही तैयारियां कर ली गई थीं।


कोट

मंदिर में रविवार को 20 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए, ताकि दर्शन के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
-राजेंद्र गौतम, न्यास अध्यक्ष व एसडीएम, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed