फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Crowd gathered for vaccination across the district, Bumper vaccination after the hassle of slot booking in the city is over, hamirpur news

जिलाभर में वैक्सीनेशन के लिए उमड़ी भीड़

Tue, 10 Aug 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered for vaccination across the district, Bumper vaccination after the hassle of slot booking in the city is over, hamirpur news
हमीरपुर अस्पताल में कोविड वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला में मंगलवार को वैक्सीनेशन के विशेष अभियान के तहत बंपर वैक्सीनेशन हुई। इस दिन जिला मुख्यालय समेत अन्य शहरी क्षेत्रों के लोगों को भी बिना बुकिंग के ही वैक्सीन लगाई गई। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले ही स्लॉट बुकिंग का झंझट खत्म कर दिया गया था। लेकिन मंगलवार से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी बिना स्लॉट बुकिंग के ही वैक्सीन लगी। विशेष अभियान के तहत प्रवासियों को भी उनकी रिहायश के नजदीक विशेष शिविर लगाकर और उन्हें जागरूक कर नजदीकी केंद्र में वैक्सीन लगवाई गई। जिलाभर के वैक्सीन केंद्रों पर भीड़ उमड़ी। इस दौरान वैक्सीन केंद्रों पर सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम भी मंगलवार सुबह 11 बजे जब मेडिकल कॉलेज के वैक्सीनेशन केंद्र पर पहुंची तो देखा कि यहां गेट के बाहर लोगों की कतारें लगी हैं। सामाजिक दूरी नहीं है। हालांकि सुरक्षा कर्मचारी इन्हें दूरी बनाने को बार-बार कह रहे हैं, लेकिन जगह भी कम होने के चलते यहां उचित दूरी बनाना मुश्किल हो रहा है। काउंटर पर पंजीकरण के लिए लोग एक-दूसरे के साथ सटकर खड़े होने को मजबूर हैं, क्योंकि यहां लंबी कतार नहीं लग सकती है। वैक्सीन लगवाने आए लोगों ने कहा कि स्लॉट बुकिंग का झंझट खत्म होने के चलते वह वैक्सीन लगवाने पहुंचे हैं। पूर्व में बुकिंग न होने के कारण नंबर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

स्लॉट बुंकिंग से नहीं लग रही थी वैक्सीन: सुरेश
सुरेश कुमार ने कहा कि स्लॉट बुक नहीं हो रहा था। इस कारण वह वैक्सीन नहीं लगवा पा रहे थे। अब बिना बुकिंग के वैक्सीन लगवाने पहुंचे और पहली डोज लगवाई है। वैक्सीनेशन के बाद अच्छा महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष अभियान का चला पता : नाथ
मुक्ति नाथ ने कहा कि वह प्रवासी हैं और उन्हें सूचना मिली कि वैक्सीनेशन का विशेष अभियान चला है, जिसके तहत बिना बुकिंग के वैक्सीन लगेगी। इसके चलते वह मेडिकल कॉलेज आए और वैक्सीन लगवाई।
छूटे लोगों को लगेगी वैक्सीन: विनोद
विनोद कुमार ने कह कि वैक्सीन के विशेष अभियान को चलाकर प्रशासन ने सराहनीय कार्य किया है। अब जो भी लोग वैक्सीन से वंचित रहे हैं, उन्हें वैक्सीन लगेगी। इसका सबसे ज्यादा लाभ प्रवासियों व स्लॉट बुकिंग करने में असमर्थ लोगों को होगा।

पंजीकरण के बाद हुई वैक्सीनेशन : राजकुमार
राजकुमार ने कहा कि उसने पहली डोज लगवाई है। नर्स ने उसका महज पंजीकरण किया और उसके कुछ देर बाद ही वैक्सीन लग गई। कोई ज्यादा प्रक्रिया नहीं अपनानी पड़ी। वैक्सीन लगाकर अच्छा लग रहा है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed