फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Critical Care Center to be built at Bhoranj Hospital at a cost of 16 crore.

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में 16 करोड़ से बनेगा क्रिटिकल केयर सेंटर

Fri, 28 Aug 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 28 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर सेंटर स्थापित किया जाएगा। सेंटर के निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये की पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही अस्पताल के पुराने भवन को डिस्मेंटल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 50 बेड की क्षमता वाले सेंटर में गंभीर मरीजों की निगरानी के लिए आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑक्सीजन सपोर्ट, वेंटिलेटर और आवश्यक जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

हार्ट अटैक, स्ट्रोक, सड़क हादसों, गंभीर संक्रमण, सांस लेने में परेशानी और अत्यधिक रक्तस्राव जैसी आपात स्थितियों में यहां तत्काल उपचार मिल सकेगा। सेंटर में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर स्थिति स्थिर करने के बाद जरूरत के अनुसार बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा सकेगा। सेंटर शुरू होने से गंभीर मरीजों को शुरुआती और आवश्यक उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होने की सुविधा मिलेगी।




कोट

पुराने भवन को गिराने का काम शुरू हो गया है और इसे जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सेंटर शुरू होने से गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार सुविधा मिलेगी। -डॉ. ललित कालिया, बीएमओ भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article