{"_id":"57878b364f1c1b124b13e592","slug":"women-commit-suicide-by-consuming-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाकर महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज, जाहू
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना भोरंज के तहत मुंडखर पंचायत की एक महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। परिजन प्राथमिक उपचार के लिए महिला को भोरंज अस्पताल ले गए। यहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शकुंतला देवी (42) पत्नी अर्जुन सिंह निवासी मुंडखर ने बुधवार देर रात जहर खा लिया।
विज्ञापन
रात करीब डेढ़ बजे महिला की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे सीएचसी अस्पताल भोरंज ले गए। यहां चिकित्सकों ने महिला को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। सुबह करीब साढ़े सात बजे महिला ने क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्जकर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। मृतका के दो बेटे और एक बेटी है। एक लड़का और लड़की शादीशुदा हैं। अभी तक आत्महत्या के कारणों का सुराग नहीं लग पाया है।
थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।