{"_id":"578538764f1c1b1b0813e79a","slug":"two-stodents-groups-at-loggerheads-on-tearing-flex","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लेक्स फाड़ने को लेकर दो छात्र गुटों में झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्लेक्स फाड़ने को लेकर दो छात्र गुटों में झड़प
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fight
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेज हमीरपुर में फ्लेक्स फाड़ने को लेकर एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। मारपीट में एक एबीवीपी कार्यकर्ता को चोटें आईं जबकि बीच-बचाव को पहुंचे एक अन्य कार्यकर्ता को भी चोटें आई हैं। मारपीट में दोनों कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन
मारपीट के बाद गुस्साए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एसएफआई कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी कार्यकर्ता को घेर कर उस पर उनके संगठन के फ्लेक्स फाड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
आरोप है कि इन एसएफआई कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई भी कर डाली। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य कार्यकर्ता को भी चोटें आई हैं। मारपीट में दोनों एबीवीपी कार्यकर्ताओं के शरीर पर चोटें आई हैं जबकि कपड़े फट गए हैं। गुस्साए एबीवीपी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन देर शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया।
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधन अपने स्तर पर मामला सुलझाने में जुटा रहा। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर रवाना हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।