फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tripple rise in students toll after being a Model School at Dar

दाड़ स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या हुई तिगुनी

Wed, 20 Apr 2016 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 20 Apr 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
Tripple rise in students toll after being a Model School at Dar
मॉडल स्कूल। - फोटो : अमर उजाला

उपमंडल नादौन का दाड़ स्कूल विद्यार्थियों की संख्या में तिगुनी बढ़ोतरी के साथ जिले के लिए अन्य स्कूलों के लिए मॉडल बन गया है। जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान और जिला प्रशासन हमीरपुर के सहयोग से मिडल स्कूल दाड़ को इस सत्र से मॉडल स्कूल का दर्जा दिया है।

विज्ञापन


इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस स्कूल में बीते शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की संख्या महज 28 थी जो अब मॉडल स्कूल का तमगा लगते ही बढ़कर 95 हो गई है। स्पष्ट है कि अभिभावकों का सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास जगने लगा है।
विज्ञापन


बुधवार को जेबीटी प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर के प्रिंसिपल जगदीश कौशल ने मॉडल स्कूल दाड़ का दौरा कर बेसलाइन सर्वेक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ अध्यापक प्रशिक्षण प्रभारी और शोध मूल्यांकन अधिकारी भी मौके मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदीश कौशल ने कहा कि खुशी की बात है कि इस स्कूल में 70 फीसदी विद्यार्थी सीधे प्राइवेट स्कूलों से आए हैं। उन्होंने स्कूल के अध्यापकों को प्रेरणा अभियान के तहत बच्चों को पढ़ाने के बारे में दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि एक महीने के बाद एंड लाइन सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूल में अत्याधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed