{"_id":"d083d478afa9302a09b6ba9a7340f962","slug":"three-youth-beat-home-guard-broke-tooth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में होमगार्ड जवान का तोड़ा दांत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमीरपुर में होमगार्ड जवान का तोड़ा दांत
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत भोटा चौक में तीन युवकों ने एक होमगार्ड जवान की पहचान पत्र दिखाने को लेकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान होमगार्ड जवान का दांत टूट गया। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हैं। पुलिस ने होमगार्ड जवान की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गृहरक्षक रविंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि दो मार्च को उसकी ड्यूटी बीट नंबर पांच हमीरपुर में आरक्षी अश्वनी कुमार के साथ गश्त पर थी। देर रात तीन व्यक्ति सड़क पर जा रहे थे। रात के समय तीनों युवकों की घूमता देख उसने तीनों युवकों का नाम पूछा। तीनों युवकों ने अपना नाम मोहम्मद इजराइल, मोहम्मद जाइद और नीतिश कुमार बताया।
विज्ञापन
इस पर जवान ने उनके तीनों युवकों का गंतव्य स्थान पूछा और पहचान पत्र दिखाने को कहा। तीनों ने जवान को कोई पहचान पत्र नहीं दिखाया, उल्टा जवान के साथ झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
तीनों युवकों ने जवान की पिटाई कर डाली जिसमें जवान का दांत टूट गया। मारपीट के बाद तीनों आरोपी मौके पर फरार हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने जवान की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की पुलिस तलाश कर रही है।