फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three times thrown out , thrashed recorded video

तीन बार गाड़ी से उतार कर मारा, वीडियो भी बनाया

Sat, 18 Jun 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज Updated Sat, 18 Jun 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three times thrown out , thrashed recorded video
पीटा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत अज्ञात लोगों ने एक ठेकेदार को अगवा कर गाड़ी में बिठाया। इसके बाद तीन अलग-अलग जगहों पर ठेकेदार को उतारकर पीटा। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार का वीडियो भी बनाया।

विज्ञापन


इसके बाद ठेकेदार को मंडखर के पास उतारकर आरोपी मौके से फरार हो गए। ठेकेदार सुभाष शर्मा पुत्र पृथी चंद निवासी समकरी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार दोपहर उसे जख्योल से भवन निर्माण को लेकर कॉल आई।
विज्ञापन


कॉल के आधार पर वह तीन अन्य साथियों को गाड़ी में बिठाकर जख्योल की तरफ निकला। जब वह जख्योल के पास पहुंचा तो करीब एक दर्जन युवक गाड़ियां सड़क में खड़ी कर बैठे थे। रास्ता बंद होने पर वह गाड़ी से निकला तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके तीनों साथी मौके से भाग गए। हालांकि, उसने भी भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने उसे दबोच लिया। उन्होंने उसकी गाड़ी के टायरों की हवा निकालकर उसे तोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक उसे गाड़ी में बिठाकर ले गए।

कुछ दूर बेहड़ में उन्होंने उसे गाड़ी से निकाला और कपड़े उतारकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने उसका वीडियो बनाया। चाव में उतारकर उन्होंने दोबारा उसे पीटकर वीडियो बनाया। इसके बाद उन्होंने मुंडखर के पास प्लासी में दोबारा पीटते हुए वीडियो बनाया।


यहां उसे छोड़कर सभी मौके से फरार हो गए। सुभाष का आरोप है कि हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसकी गाड़ी में एक लाख रुपया था जो चोरी हो गया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed