{"_id":"58b5b5204f1c1bbe1c830c80","slug":"three-shops-lock-crake","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने गांधी चौक में तीन दुकानों के ताले तोड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने गांधी चौक में तीन दुकानों के ताले तोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना के अंतर्गत गांधी चौक के साथ लगती तीन ज्वेलरी दुकानों के ताले तोड़ चोर नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर गए। चोरी सोमवार रात हुई, जबकि मंगलवार सुबह जब कारीगर दुकान पहुंचे तो वारदात का पता लगा। इसकी सूचना कारीगरों ने थाना में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तीनों दुकानों में काम करने वाले कारीगरों प्रताप सिंह, राजकुमार और एसके रिजवान ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मुख्य बाजार में वे ज्वेलरी बनाने का काम करते हैं। सोमवार शाम रोजाना की तरह दुकानें बंद कर कमरे में चले गए। सुबह जब दुकान पहुंचे तो दुकानों के ताले टूटे पड़े थे। इतना ही नहीं दुकानों से सात सोने की तीलियां, 165 तोला सोना और 400 ग्राम चांदी चोरी थी। साथ ही चोर दुकानों से करीब ढाई हजार रुपये की नकदी भी चुरा ले गए।
विज्ञापन
इसकी सूचना कारीगरों ने सदर थाना में की। इस कारण पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भी मौके का जायजा लिया। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. शिव कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन