फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shopkeeper rapes minor girl, arrested

छात्रा से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर Updated Mon, 19 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper rapes minor girl, arrested
rape - फोटो : DEMO Pics

पुलिस थाना सुजानपुर के तहत एक नाबालिग स्कूली छात्रा से उपमंडल के एक दुकानदार ने दुराचार किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सुजानपुर पुलिस ने हमीरपुर न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन


यहां से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी सुजानपुर कस्बे में मोबाइल रिचार्ज की दुकान करता है। बीते माह 16 वर्षीय एक स्कूली छात्रा अपना मोबाइल रिचार्ज करवाने आरोपी की दुकान पर गई। रिचार्ज करवाने के लिए नाबालिग ने अपना मोबाइल नंबर दुकानदार को दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दुकानदार नाबालिग को कॉल करने लगा। दोनों की मोबाइल पर बातचीन होने लगी। दुकानदार नाबालिग को बहला-फुसला कर ज्वालाजी ले गया। यहां उसने नाबालिग से दुराचार कर डाला। वापस घर पहुंचने पर नाबालिग ने सारी बात परिजनों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed