{"_id":"57f7de7c4f1c1b526a26f7e7","slug":"school-theft-matter-in-two-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर पुलिस ने स्कूलों में चोरी मामले में दो दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़सर पुलिस ने स्कूलों में चोरी मामले में दो दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बड़सर के स्कूलों में चोरी करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल एक स्कूटी तथा एक मारूति कार भी जब्त कर ली है। इसमें एक आरोपी युवक संदीप कुमार पुत्र रिखी राम गांव समैला तहसील बड़सर तथा दूसरा अशोक कुमार पुत्र प्रकाश चंद गांव भगतपुर जिला बिलासपुर का निवासी है।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से डंप डाटा खंगालने पर दोनों युवक पकड़ में आए। पिछले माह बल्याह तथा नारा स्कूल से कंप्यूटर चोरी हुए थे। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। राजकीय हाई स्कूल बल्याह में 21 सिंतबर तथा मिडिल स्कूल नारा में 29 सितंबर को चोरी हुई थी। इसमें बल्याह में 10 कंप्यूटर तथा नारा में दो कंप्यूटर चोरी हो गए थे। मोबाइल डंप डाटा खंगालने पर चोरी की इन दोनों वारदातों में युवक इसी क्षेत्र में पाए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने एक युवक को मैहरे के पास से गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल औजार भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने कड़ी पूछताछ में दोनों युवकों ने चोरी में संलिप्ता होने को कबूल लिया है। डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरी मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन