फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   road in forest land

वन भूमि में बना दी घर को सड़क

Wed, 28 Sep 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 28 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ में एक व्यक्ति ने घर को सड़क निकालने के लिए वन भूमि पर जेसीबी चला दी। जेसीबी से सड़क निकालते समय वन भूमि पर लगे करीब साढ़े तीन सौ पेड़-पौधे उखाड़ डाले हैं। वर्ष 2010 से लेकर 2015 तक इस वन क्षेत्र में विभाग ने पौधरोपण किया था। पहले इस मामले की शिकायत स्थानीय रेंज अफसर और बीट अधिकारी से की गई। लेकिन, उनसे कोई संतोष जनक जवाब न मिलने पर अब मामले की शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, वन मंत्री, उपायुक्त हमीरपुर और वन अधिकारी हमीरपुर से की है। ग्रामीणों ने शिकायत पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने निजी हित के लिए सरकारी भूमि पर दो दिन से जेसीबी लगा रखी है। जेसीबी से करीब साढ़े तीन सौ पेड़ पौधे उखाड़ डाले हैं। इनमें कुछेक पेड़ 50 साल से अधिक पुराने हैं। सरकारी भूमि पर पेड़-पौधों को उखाड़कर करीब 50 मीटर सड़क निकाल दी है। लोगों का आरोप है कि मामले की शिकायत उन्होंने वन विभाग के रेंजर और बीट अधिकारी को दी है, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में लोगों ने संबंधित व्यक्ति से विभाग की मिलीभगत होने का अंदेशा जाहिर किया है। इसके चलते ग्रामीणों ने मामले की शिकायत प्रदेश मुख्यमंत्री, वन मंत्री, उपायुक्त हमीरपुर और वन अधिकारी हमीरपुर से की है। साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


जेसीबी से सड़क निकालने की नहीं है जानकारी : आरसी गोमा
उधर, डीएफओ हमीरपुर आरसी गोमा ने कहा कि जोलसप्पड़ में रास्ते को लेकर एसडीएम कार्यालय नादौन में कोई मामला चला हुआ है। लेकिन, जेसीबी से सड़क निकालने और वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधों को नष्ट करने की जानकारी नहीं है। शिकायत आने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ को कार्रवाई करने के दिए हैं निर्देश : ओपी सोलंकी
वहीं, कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट ओपी सोलंकी ने कहा कि वह शिमला में मीटिंग में भाग लेने के लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में डीएफओ को उचित कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed