फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Postmaortem report to reveal death cause

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

Thu, 02 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 02 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Postmaortem report to reveal death cause
गोलियां। - फोटो : Demo Pic.

पुलिस थाना सदर के अंतर्गत पटेरा कसीरी जंगल में शिकार खेलते हुए युवक की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा। पुलिस कार्रवाई भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे बढ़ पाएगी। मृतक का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुआ है।

विज्ञापन


साथ ही फोरेंसिक साइंस विभाग भी मामले की जांच कर रहा है। हालांकि अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। इसके चलते युवक की मौत के तीसरे दिन भी मृतक के साथियों से थाने में पूछताछ की गई है। अवतार सिंह उर्फ गगन 31 दिसंबर दोपहर करीब एक बजे अपने भाई निरंजन, साथी अमित, निगनू, सतीश, मांगा प्रधान, पिंकू, कुक्कू, बिजू, रांझू के साथ शिकार खेलने गया था।
विज्ञापन


शिकार के दौरान पटेरा कसीरी जंगल में शाम करीब पौने छह बजे दो गोलियां चलीं। गालियां अवतार सिंह उर्फ गगन को लगीं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अवतार के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होगा कि अवतार सिंह उर्फ गगन को लगी गोली किस साथी की बंदूक से निकली है। पुलिस कार्रवाई भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे बढ़ पाएगी। वहीं वीरवार को भी पुलिस ने मृतक के सभी साथियों को पुलिस थाने में बुलाकर एक घंटे तक पूछताछ की।


उन्हें शुक्रवार को दोबारा पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया है। एएसपी डॉ. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के साथियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed