फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police drive agianst encroachers at Jahoo

जाहू कस्बा में पुलिस ने खदेड़े अतिक्रमणकारी

Mon, 22 Feb 2016 05:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, जाहू
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, जाहू Updated Mon, 22 Feb 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
Police drive agianst encroachers at Jahoo

उपमंडल के कस्बा जाहू में पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अतिक्रमणकारी दुकानदारों का सामान सड़कों से हटाया। इस दौरान करीब एक दर्जन से अधिक दुकानदारों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया।

विज्ञापन


चेतावनी दी गई है कि भविष्य में सड़कों पर सामान होने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। करीब आधा दर्जन कारोबारियों को सामान हटाने के लिए एक दिन का समय दिया है।
विज्ञापन


करीब एक माह पहले एसडीएम ने भोरंज कस्बा में अतिक्रमणकारी दुकानदारों का सामान हटाया था। कई कारोबारियों का सामान जब्त भी किया गया। इसी अभियान को जारी रखते हुए जाहू पुलिस ने कस्बा का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने अतिक्रमणकारी दुकानदारों का सामान सड़कों से हटाया। एक दर्जन से अधिक कारोबारियों का सामान सड़कों से हटाया गया। पुलिस ने इन कारोबारियों को भविष्य में सड़कों पर सामान न सजाने की हिदायत दी है।

करीब आधा दर्जन दुकानदारों को एक दिन के भीतर सामान हटाने का समय दिया है। अतिक्रमण न हटाने पर पुलिस ने इसे जब्त कर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है।


सड़कों पर सामान सजा होने के कारण कस्बा में जाम की समस्या रहती है। वहीं, राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी होती है।

पुलिस चौकी जाहू के प्रभारी विजय पटियाल का कहना है कि पुलिस छभ्म ने अतिक्रमणकारी दुकानदारों का सामान हटाया है। कुछेक दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने को एक दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed