{"_id":"5828a0314f1c1b8553b3cc78","slug":"police-constable-thrashed-in-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी पर आधा दर्जन युवकों ने पुलिस कांस्टेबल पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहासुनी पर आधा दर्जन युवकों ने पुलिस कांस्टेबल पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर पिटाई।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत बस अड्डे में पुलिस चौकी में एक जवान को करीब आधा दर्जन युवकों ने पीटा। जान बचानेके लिए कस्बे की ओर भागे पुलिस कर्मी को युवकों ने लोगों के सामने मारा। इस दौरान चौकी में तैनात अन्य पुलिस कर्मी महज मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन
थाना से पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया लेकिन अन्य आरोपी फरार हैं। शनिवार देर शाम एक पुलिस कर्मचारी ने पुलिस चौकी नादौन के पास एक दुकानदार अशोक कुमार निवासी बेला से सामान रखने के लिए एक खाली लिफाफा मांगा।
विज्ञापन
इस पर अशोक और पुलिसकर्मी के बीच बहस हो गई। पुलिस कर्मी दुकान से आकर चौकी में बैठ गया। करीब आधा दर्जन युवक वहां आए और पुलिसकर्मी से मारपीट करने लगे। पुलिसकर्मी घबराकर वहां से भाग गया लेकिन युवकों ने पुलिसकर्मी का पीछा किया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर डाली।
विज्ञापन
पुलिस चौकी के जवानों ने इसकी सूचना थाने में दी। मुख्य आरोपी दुकानदार अशोक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया लेकिन अन्य युवक मौके से फरार हो गए। रविवार को भी आरोपियों की धरपकड़ को कई जगह छापामारी की गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।
डीएसी लालमन शर्मा का कहना है कि आरोपियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।