फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Person lures minor boy with money then rapes him

पैसों का लालच देकर किशोर से कुकर्म

Fri, 01 Apr 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 01 Apr 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
Person lures minor boy with money then rapes him
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत संगरोह खुर्द में एक युवक ने प्रवासी किशोर को पैसों का लालच देकर हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने किशोर के पिता की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन


यहां न्यायालय ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। हरी राम निवासी बदायूं ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अवाहदेवी कस्बा में किराये के कमरे में रहता है। उसका 10 वर्ष का बालक है। वीरवार को रवि कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी अवाहदेवी उसके बेटे को पैसों का लालच देकर संगरोह खुर्द ले गया।
विज्ञापन


यहां एकांत जगह पर आरोपी ने उसके बेटे को हवस का शिकार बना डाला। शाम के समय बालक ने सारी घटना अपने पिता को बताई। इसके चलते किशोर के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी अवाहदेवी में दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़ित किशोर का मेडिकल करवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

डीएसपी राजेंद्र जसवाल का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर ले लिया है। चार अप्रैल को आरोपी दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed