{"_id":"58ab30b74f1c1b1053b23669","slug":"person-found-dead-in-corridor-in-suspicious-conditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बरामदे में व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बरामदे में व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
मृत्यु
- फोटो : demo pics
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत जलाड़ी पंचायत के हरमंदिर मंडियालां में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया।
विज्ञापन
मुकेश कुमार (40) पुत्र अमरनाथ का शव सोमवार सुबह घर के बरामदे में संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। मुकेश के शव को उसके चाचा शमशेर सिंह ने देखा। शमशेर सिंह ने कहा कि सुबह जब वह कचरा फेंकने के लिए मुकेश के घर के पास से जा रहा थे तो देखा कि मुकेश घर के बरामदे में मृत पड़ा था। इसकी सूचना उन्होंने पंचायत प्रधान वीना देवी को दी। पंचायत प्रधान ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शमशेर सिंह ने बताया कि मृतक ने 29 जनवरी को गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
मृतक गगाल में मोबाइल रिपेयर की दुकान करता है। उसकी पत्नी बीते तीन साल से अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ मायके में ही रहती है। मृतक घर पर अकेला रहता था।
एसपी अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।