फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Passenger's dead body found near post office Jahu

डाक घर जाहू के पास मिला यात्री का शव

Tue, 19 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज, जाहू
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज, जाहू Updated Tue, 19 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Passenger's dead body found near post office Jahu
डाकघ्‍ार से कुछ दूर मिली लाश। - फोटो : demo pic

पुलिस चौकी जाहू के अंतर्गत डाकघर जाहू के पास सड़क में एक युवक का शव बरामद हुआ है। गश्त के दौरान पुलिस ने सुबह करीब तीन बजे शव को सड़क में पड़ा देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की पहचान दिलबर सिंह पुत्र परमाराम निवासी सयोह सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक दिलबर सिंह चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करता था। 17 जुलाई की रात वह चंडीगढ़ से अपने घर सयोह के लिए एचआरटीसी की बस में रवाना हुआ। मृतक ने बस में चंडीगढ़ से सयोह के लिए टिकट लिया।
विज्ञापन


बस सुबह करीब सवा दो बजे जाहू पहुंची। यहां बस कुछ देर के लिए रुकी। बस तो रवाना हो गई, लेकिन दिलबर सिंह जाहू में ही रह गया। दिलबर सिंह की जेब से मिले बस टिकट से लग रहा है कि उसकी बस छूट गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली सुबह करीब तीन बजे पुलिस कर्मचारियों ने दिलबर सिंह को डाकघर जाहू के पास सड़क में खून में लथपथ मृत पाया। मृतक के शव पर छोटे वाहन के टायर के निशान मिले हैं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि वाहन की टक्कर से दिलबर की मौत हुई है।  

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। करीब छह माह पहले ही दिलबर की शादी हुई थी। मृतक अपने पीछे पत्नी, माता-पिता और भाई छोड़ गया है।


पुलिस थाना प्रभारी भोरंज मुकेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed