{"_id":"58b31ff94f1c1bbd5683107c","slug":"ox-attacks-lady-injured-to-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड के हमले से महिला घायल, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड के हमले से महिला घायल, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
सांड का हमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल की मैहरे पंचायत में रविवार को एक सांड ने हमला कर महिला को लहूलुहान कर दिया। महिला घर के आंगन में काम कर रही थी कि अचानक सांड ने हमला कर दिया। इससे महिला के चेहरे और पीठ पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
महिला को बड़सर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। सावित्री देवी (66) पत्नी रत्न चंद निवासी मैहरे अपने आंगन में काम कर रही थी। तभी खेतों की ओर से एक सांड अचानक आंगन में आ पहुंचा।
विज्ञापन
इससे पहले महिला उठ पाती, सांड ने उस पर हमला कर दिया। घायल महिला की बहू के शोर मचाने पर भतीजे राकेश और विमल आ पहुंचे। उन्होंने डंडे से प्रहार कर सांड को वहां से भगाया। महिला को बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
उसके चेहरे और पीठ पर चोटें आई हैं। बड़सर अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया। बड़सर और आसपास के गांवों के लोग आवारा पशुओं से परेशान हैं।
ग्रामीणों में बड़सर पंचायत प्रधान सेवादास, वार्ड पंच राकेश कुमार, अजय कुमार, सुरजीत कुमार, प्रदीप कुमार, राजकुमार, देशराज, संजू, बल्याह पंचायत प्रधान वीना शर्मा, किशोरी लाल ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।
बीएमओ बड़सर एचआर कालिया ने बताया कि महिला की पीठ और चेहरे पर चोटें आई हैं। उसे हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया है।