फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Oldman injured in a brawl over land issue died

जमीन विवाद में घायल वृद्ध ने तोड़ा दम

Thu, 18 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन Updated Thu, 18 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Oldman injured in a brawl over land issue died
death - फोटो : demo pics

पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत मालग गांव में एक माह पहले जमीन को लेकर  हुई मारपीट में घायल वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मृतक बलिराम (80) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 जुलाई की सुबह करीब सात बजे उसके चचेरे भाई अजीत राम को उसकी क्यारियों से भैंस ले जाने रोका तो अजीत राम, उसकी पत्नी बर्फी देवी, पुत्र राजेश, संदेश, बहु सुषमा, चंद्रेश ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


उसका बेटा शिव दयाल शोर सुनकर घर से बाहर आया तो अजीत के परिवार ने उस पर भी हमला कर दिया। यहां तक कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी विद्या देवी और बहू पलक को भी बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में घायल बलिराम को प्राथमिक उपचार के लिए नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया। करीब एक माह उपचार के बाद दो दिन पहले ही बलिराम को अस्पताल से छुट्टी मिली थी, लेकिन रविवार को बलिराम ने दम तोड़ दिया।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। एएसपी डॉ. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed