{"_id":"577be7c64f1c1b6c117fa96c","slug":"mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानखड्ड में हो रहा अवैध खनन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानखड्ड में हो रहा अवैध खनन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोक के बावजूद मानखड्ड में अवैध खनन जारी है। सरकार ने खड्ड में खनन कार्य पर रोक लगाई है। इसके बावजूद खनन कार्य बेरोक-टोक हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह होते ही खड्डों में ट्रैक्टर ट्रालियां पहुंच जाती है। खनन कार्य से जलस्तर नीचे जाने से मलकीयत भूमि बंजर होती जा रही है। ग्रामीणों ने खनन कार्य को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
मानखड्ड के साथ टिप्पर, समलेहड़ा, कड़साई, न्यूल, री, फाहल आदि गांवों के पास रेत बजरी और पत्थर उठाया जा रहा है। खड्ड किनारे कई लोगों की मलकीयत भूमि है जिसमें बेरोकटोक खनन से जल स्तर नीचे उतर रहा है। इससे उनकी भूमि बंजर होती जा रही है। ग्रामीणों में राकेश कुमार, विजय कुमार, देश राज, रवि कुमार, पुरूषोतम चंद, प्रेम चंद, नरेश कुमार का कहना है कि खड्ड में अवैध खनन जोरों पर चल रहा हुआ है।
विज्ञापन
प्रतिदिन कई ट्रैक्टर खड्ड से रेत, बजरी और पत्थर ढोने में लगे हुए हैं। खड्ड के साथ-साथ उनकी मलकीयत भूमि से बजरी पत्थर, रेता आदि उठा ले जाते हैं। ट्रैक्टर चालकों द्वारा किए जा रहे इस खनन से उनकी मलकीयत भूमि को नुकसान पहुंच रहा है। भूमि कटाव होने से मलकीयत भूमि खड्ड में बह रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि खड्ड में हो रहे खनन कार्य पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम बड़सर अक्षय सूद का कहना है कि मानखड्ड में खनन कार्य पर रोक लगाई गई है। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा।