फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Looking people around theives ran away

लोगों को देख चोरी कर रहे शातिर भागे

Wed, 24 Feb 2016 05:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 24 Feb 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
Looking people around theives ran away

पुलिस थाना सदर के अंतर्गत वार्ड-2 में लोगों को देख चोरी कर रहे शातिर सामान छोड़ कर भाग गए। जल्दबाजी में शातिरों ने चोरी किया सामान एक कार के नीचे फेंक दिया।

विज्ञापन


सुबह के समय स्थानीय लोगों ने सामान कार के नीचे देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच सामान को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। दो दिन पहले ही शहर में कारों के टायर एवं अन्य सामान चोरी हुआ था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह-सवेरे सैर पर निकले लोगों की नजर एक कार के नीचे रखे सामान पर पड़ी तो इसकी सूचना उन्होंने पुलिस थाना में दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सामान को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्होंने मौके पर पहुंच सामान की जांच की। इस दौरान सामान में दो जेंट्स पर्स, एक महिला का पर्स, छह पेन ड्राइव, एक कार स्टीरियो, एक डाटा केबल, एक जैकेट, एक सामान से भरा बैग और कुछ चाबियां बरामद हुई हैं।

अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों ने रात के समय कहीं चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी के बाद सामान को उन्होंने कार के नीचे छिपा दिया होगा। फिलहाल, पुलिस ने सामान कब्जे में लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


थाना प्रभारी राजेंद्र रत्न का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच सामान को जब्त कर लिया है। हालांकि, सामान चोरी का है, ऐसे में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed