फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Locks broken, theft in four shops at Dhaneta

धनेटा में चार दुकानों के ताले तोड़े

Thu, 14 Apr 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन Updated Thu, 14 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Locks broken, theft in four shops at Dhaneta
चोरी - फोटो : demo pics

उपमंडल के धनेटा कस्बे में बुधवार रात चार दुकानों के ताले टूटे मिले। एक ही रात में चार दुकानों के ताले टूटने से कस्बे के लोग दहशत में हैं। शातिर हजारों रुपये कैश और सामान ले उड़े हैं। चोरी का पता दुकान मालिकों को सुबह के समय लगा। इसके चलते दुकान मालिकों ने पुलिस को चोरी की सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। धनेटा कस्बा के मुख्य बाजार के दो ज्वेलरों, एक जनरल स्टोर और एक स्टेशनरी की दुकान में चोरी हुई है। चोरी करने से पहले चोरों ने कस्बे में लगी सोलर लाइट की तार काट इसे बंद किया।
विज्ञापन


इसके बाद दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जनरल स्टोर से शातिर करीब 38 हजार रुपये नकद, 22 हजार रुपये के हार, रेडिमेड पेंट शर्ट, अंडर गारमेंट्स, स्कूल  बैग आदि सामान चुरा ले गए। स्टेशनरी की दुकान से रिचार्ज कूपन, गल्ले में रखी नकदी और स्कूल बैग आदि लेकर चोरी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने दो स्वर्णकारों की दुकानों में सेंधमारी की। यहां से शातिर चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ले गए। दुकान मालिकों को चोरी की सूचना वार्ड सदस्य अजय कुमार और विक्रम सिंह ने दी। दोनों थ्रेशिंग के बाद अपना ट्रैक्टर पैट्रोल पंप पर खड़ा कर कार से घर आ रहे थे।

उन्होंने देखा कि दो ज्वेलर शॉप्स के शट्टरों के ताले खुले थे और एक युवक दुकानों के बाहर टहल रहा था। उन्होंने व्यस्तता के चलते इस बारे कोई ध्यान नहीं दिया। सुबह के समय दुकानों के मालिक दुकान पहुंचे तो ताले टूटे देख दंग रह गए। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस थाना नादौन में दी।


पुलिस ने डीएसपी लालमन शर्मा की अगवाई में मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी लालमन शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोरी के आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा। पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed