फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Locks broken of four shops, goods of lakhs theft

चार दुकानों के ताले तोड़ लाखों का सामान चुराया

Sun, 04 Dec 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, भोटा
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, भोटा Updated Sun, 04 Dec 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
Locks broken of four shops, goods of lakhs theft
चोरी। - फोटो : file photo

पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत मुख्य कस्बे में चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोर दो दुकानों से बैटरियां, एक दुकान से टूल किट ले उड़े जबकि चौथी दुकान में चोरों को कुछ नहीं मिला। वारदात के बाद शातिर अपना कटर दुकान पर ही छोड़ गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है। कस्बे में पेट्रोल पंप के साथ लगती चार इलैक्ट्रीशियन और मेकैनिक की दुकानों के ताले तोड़े गए हैं। इलैक्ट्रीशियन सुनील कुमार की दुकान से चोर करीब डेढ़ लाख रुपये की ट्रक और बस की बैटरियां चोरी की गई हैं।
विज्ञापन


इलैक्ट्रीशियन अनिल कुमार की दुकान से करीब दस हजार रुपये की बैटरियां चुराकर ले गए हैं। साथ ही मैकेनिक परमजीत की दुकान से चोर सभी टूल किट चोरी कर ले गए। टूल किटों की कीमत करीब दस हजार रुपये हैं। वहीं मेकैनिक बलबीर सिंह की दुकान के भी चोरों ने ताले तोड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान से चोरों ने टायर में हवा भरने की मशीन को चोरी करने का प्रयास किया है, लेकिन चोरों से दुकान में लगाई मशीन उठाई नहीं गई हैं। इसके चलते बलबीर की दुकान से चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा है। चोरी की वारदात के बाद चोर अपना कटर दुकान में ही छोड़ गए हैं।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कटर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी शांति स्वरूप का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed