{"_id":"589c71e84f1c1bc15537ae6c","slug":"locks-broken-at-lpg-cylinder-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर में तोड़ें गैस गोदाम के ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़सर में तोड़ें गैस गोदाम के ताले
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
cylinder
- फोटो : file photo
उपमंडल के तहत नागरिक आपूर्ति निगम की गैस एजेंसी बड़सर के बिरसवीं गांव के पास गोदाम के ताले तोड़ सिलेंडर चोरी करने का प्रयास किया गया। गोदाम से 300 मीटर दूर करीब एक दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर पड़े हुए।
विज्ञापन
गोदाम के स्टॉक रजिस्टर की जांच पर स्टॉक पूरा पाया। पुलिस ने चोरी के प्रयास में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बिरसवीं गांव के ग्रामीणों ने गैस सिलेंडर स्टोर से 100 से 300 मीटर दूर सिलेंडर पड़े देखे तथा स्टोर का ताला टूटा हुआ पाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत उपप्रधान को दी। पंचायत उपप्रधान प्रवीण शर्मा ने इसकी सूचना गैस एजेंसी कार्यालय बड़सर को दी। गैस एजेंसी इंचार्ज ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
डीएसपी अशोक कुमार वर्मा सूचना मिलते ही पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे तथा निरीक्षण किया।पुलिस की मौजूदगी में एजेंसी कर्मचारियों ने स्टोर सिलेंडरों की स्टॉक रजिस्टर से पड़ताल की। स्टॉक की जांच में 13 भरे सिलेंडर कम पाए गए।
ये ही सिलेंडर पुलिस को बाहर पड़े मिले। पुलिस ने सिलेंडर को जब्त कर लिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। करीब डेढ़ माह पहले आंगनबाड़ी केंद्र बिरसवीं से गैस सिलेंडर चोरी हो गया था जो स्टोर से 100 मीटर दूरी पर है।
गैस स्टोर के साथ ही सिविल सप्लाई का गोदाम है लेकिन यहां कोई चौकीदार नहीं है। ग्रामीणों ने स्टोर में चौकीदार तैनात करने की मांग की है।
डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने सिलेंडर को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।