फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Leopard jumps upon car, ran into gorge

चलती कार पर तेंदुआ झपटा, कार खाई में लुढ़की

Sun, 27 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 27 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Leopard jumps upon car, ran into gorge
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत कराड़ा के पास चलती कार पर तेंदुआ झपट पड़ा। इसके चलते चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक महिला को चोटें आईं जबकि अन्य तीन सवार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है। सुदेश कुमारी (41) निवासी कराड़ा, टौणीदेवी ने बताया कि शनिवार को वह परिवार सहित माथा टेकने ज्वालाजी मंदिर गई थी। वे माथा टेक रात करीब 11 बजे वह घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


कराड़ा के पास कार पर अचानक तेंदुआ झपट पड़ा। इसे देख कार में सवार सभी लोग घबरा गए और चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे पहाड़ी से लुढ़क गई। हादसे में सुदेश कुमारी के सिर पर गंभीर चोटें आईं जबकि अन्य तीन कार सवार बाल-बाल बच गए। एंबुलेंस से घायल को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमओ डॉ. रमेश चौहान का कहना है कि घायल को उपचार दे दिया गया है। महिला की स्थिति में सुधार है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि शिकायत नहीं आने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed