{"_id":"57d6e3914f1c1b942cd477da","slug":"kidnaping-of-aditya","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य किडनैपिंग मामला सीआईडी के एसपी ने किया स्पॉट का दौरा, परिजनों से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आदित्य किडनैपिंग मामला सीआईडी के एसपी ने किया स्पॉट का दौरा, परिजनों से पूछताछ
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 12 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
आदित्य किडनैपिंग मामले में सीआईडी क्राइम शिमला के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने सोमवार को हमीरपुर के पक्का भरो स्थित स्पॉट का निरीक्षण किया। शिमला में युग किडनैपिंग का मामला सुलझने के बाद स्टेट सीआईडी ने अब हमीरपुर के बहुचर्चित आदित्य किडनैपिंग मामले की जांच तेज कर दी है। सोमवार को एसपी ने आदित्य के घर पहुंच घटनास्थलों का जायजा लिया। इस दौरान आदित्य के ताया और ताई के बयान भी कलमबद्ध किए।
15 फरवरी, 2015 की शाम आदित्य अचानक घर के पास खेलते समय गायब हो गया था। परिजनों ने घर के आसपास आदित्य की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसकी शिकायत उन्होंने सदर थाना में की। पुलिस ने भी आदित्य की तलाश की, लेकिन पुलिस खाली हाथ रही। इसके बाद मामला सीआईडी के पास पहुंचा। इस दौरान सीआईडी और सदर थाना पुलिस ने एक होटल मैनेजमेंट संस्थान के छात्र को भी फिरौती लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। लेकिन, इससे भी कोई सुराग हाथ नहीं मिला। आदित्य की मां का आरोप है कि उसके बेटे के गायब होने वाले वाले दिन आरोपी युवक आदित्य के कान में कुछ कह रहा था। हालांकि सीआईडी ने आरोपी के नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में अपील की थी, लेकिन आरोपी युवक ने नार्को टेस्ट करवाने से मना कर दिया। इसके चलते सीआईडी टीम अब दूसरे पहलुओं से मामले की जांच में जुट गई है। एसपी सीआईडी अशोक कुमार ने सोमवार को आदित्य के घर पहुंचकर उसके ताया और ताई के बयान कलमबद्ध किए। इतना ही नहीं घटनास्थलों का भी एसपी ने जायजा लिया है।
आदित्य किडनैपिंग मामले में हमीरपुर के पक्का भरो स्थित घटनास्थल का जायजा लिया गया है। इस मामले में आदित्य के ताया और ताई से भी बातचीत की गई। सीआईडी हर पहलू से इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
-अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक, स्टेट सीआईडी शिमला।