फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jeep-scooty collides, one dead

स्कॉरपियो-स्कूटी की टक्कर में एक की मौत

Mon, 16 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, सलौणी, भोटा
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, सलौणी, भोटा Updated Mon, 16 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Jeep-scooty collides, one dead
आमने-सामने भिड़े - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर

पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत ऊना-मंडी सुपर हाईवे पर एक बाइक और स्कॉरपियो की टक्कर में स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सुशील कुमार पुत्र अजीत सिंह शनिवार देर शाम अपनी स्कॉरपियो गाड़ी में सवार होकर हमीरपुर से मैहरे की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह करेर के रेन शेल्टर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही स्कूटी गाड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में स्कूटी चालक पंकज कुमार और पीछे बैठा उसका रिश्तेदार निखिल कुमार (16) पुत्र नरेश कुमार निवासी भगोट, उखली गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निखिल कुमार को गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन निखिल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू  कर दी। पुलिस चौकी प्रभारी शांति स्वरूप का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed