{"_id":"8e0035bcd76f9c2ec5ef429cf1c592e4","slug":"harrasment-case-in-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 13 Jan 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत मतलाणा में एक विवाहिता ने ससुरालियों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अंजना देवी (29) पत्नी कपिल देव निवासी मतलाणा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2008 में उसकी शादी कपिल देव से हुई।
उसकी चार बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी आठ साल की है। उसका बेटा न होने पर पति और सास अक्सर उसे प्रताड़ित करते हैं। ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को उसके ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। इस बारे में उसने मायके वालों को बताया। अंजना का भाई राजेश कुमार और पिता कांशी राम उसके ससुराल पहुंच गए।
यहां ससुरालियों ने उनके साथ भी गाली गलौज किया। मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़िता के भाई और पिता ने अंजना के ससुरालियों के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत की है।
पीड़िता अंजना ने भी अपने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने अंजना की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।