{"_id":"584171b94f1c1b626bde6aa0","slug":"girl-gang-rapoed-after-being-intoxicated","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिला बेहोश कर लड़की से गैंग रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ खिला बेहोश कर लड़की से गैंग रेप
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Fri, 02 Dec 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत एक प्रवासी लड़की ने चार अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में लड़की को नादौन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां लड़की का उपचार चल रहा है जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रवासी लड़की ने कहा कि शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे वह शौच के लिए झोपड़ी के साथ लगती खड्ड में चली गई। इस दौरान चार युवक उसे जबरन उठाकर ले गए। एक युवक ने उसका नाक बंद कर दिया। दूसरे ने उसके मुंह में कोई नशीली गोली डाल दी जिसे खाने से वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
जब उसे होश आया तो वह अर्धनग्न अवस्था में खड्ड किनारे झाड़ियों में पड़ी थी। इसके बाद वह उठकर अपनी झोपड़ी में पहुंची। सारा घटना लड़की ने अपने परिजनों को बताई। इस दौरान लड़की बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में लड़की को नादौन अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
विज्ञापन
यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चिकित्सक मीनाक्षी का कहना है कि लड़की की स्थिति गंभीर है। लड़की को उपचार दिया जा रहा है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है।