फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gas cylinder and stove stolen from Tou school

प्राइमरी स्कूल तोऊ से गैस सिलेंडर, चूल्हा उड़ाया

Thu, 14 Apr 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज Updated Thu, 14 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder and stove stolen from Tou school
चोरी - फोटो : अमर उजाला

उपमंडल भोरंज की प्राथमिक पाठशाला तोऊ में चोर मंगलवार रात स्कूल के ताले तोड़ गैस सिलेंडर और चूल्हा उड़ा ले गए। रात करीब 10 बजे के बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बुधवार को लोगों ने जब प्राथमिक स्कूल के ताले टूटे देखे तो इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी।

विज्ञापन


पंचायत प्रधान रणजीत सिंह ने बताया कि स्कूल से गैस सिलेंडर और चूल्हा चोरी हुए हैं। वहीं, स्कूल मुख्याध्यापक प्रकाशो देवी ने बताया कि मंगलवार रात को चोरों ने स्कूल के ताले तोड़े हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। क्षेत्र में पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इन वारदातों में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। करीब एक माह पहले भौंखर शिव मंदिर से सामान चोरी हुआ था। उसी दिन पट्टा में एक मोबाइल की दुकान से लाखों के मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने स्कूल अध्यापकों के बयान लिए हैं। पुलिस चोरों का जल्द ही पता लगा लेगी। चोरों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- मुकेश कुमार, एसएचओ, भोरंज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed