फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Frustrated of thefts, installed CCTV, nabbed the culprit

चोरियों से तंग होकर लगाए सीसीटीवी, आखिर पकड़ में आया शातिर

Sat, 14 Jan 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 14 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Frustrated of thefts, installed CCTV, nabbed the culprit
सीसीटीवी कैमरे में कैद चाेर। - फोटो : अमर उजाला

बार-बार हो रही चोरियों से तंग आकर एक वर्कशॉप मालिक ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए और आखिर में शातिर को सामान के साथ दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत वार्ड-9 भोटा चौक की एक वर्कशॉप में चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुकानदार ने आरोपी को भोटा चौक में चोरी के सामान के साथ दबोच लिया।

विज्ञापन


बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। अभी हाल ही में दुकानदार ने अपनी दुकान में सीसीटीवी लगाए थे। शनिवार सुबह दुकानदार ने दुकान खोली तो उसे वहां चोरी की भनक लगी। इसके चलते उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें एक व्यक्ति चोरी करता नजर आया जिसे दुकानदार जानता था। यहां तक कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने से कुछ समय पहले ही दुकानदार के वर्करों ने आरोपी को भोटा चौक पर देखा भी था।
विज्ञापन


इसके चलते दुकानदार वर्करों के साथ भोटा चौक पहुंचा तो दुकानदार को देख आरोपी पास खड़ी बस में सवार हो गया और चोरी किया सामान (इंपेलर) बस की सीट के नीचे छिपा दिया। आरोपी को इंपेलर बस की सीट के नीचे रखते दुकानदार ने देख लिया। दुकानदार और वर्करों ने आरोपी को बस से सामान के साथ नीचे उतार दिया। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार शाम सिंह निवासी वार्ड-9 हमीरपुर ने कहा कि डुग्घा निवासी आरोपी ने कॉपर रोल सहित इंपेलर चोरी किया है। इसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है। चोरी सामान में इंपेलर बरामद हो गया है जबकि कॉपर रोल बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed