फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   forest guard suspended today

अवैध कटान मामले में फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड

Tue, 18 Apr 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 18 Apr 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन

वन विभाग हमीरपुर ने उपमंडल बड़सर के हडेटा में तैनात फॉरेस्ट गार्ड को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


फॉरेस्ट गार्ड पर आरोप है कि उसने ग्रामीण की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने फॉरेस्ट कंजरवेटर हमीरपुर को लिखित में सौंपी शिकायत पत्र में कहा है कि हडेटा बीट में कार्यरत वनरक्षक से जंगल में अवैध कटान की शिकायत की थी। 

  शिकायतकर्ता ने कहा कि  वन बीट में एक व्यक्ति ने खैर और चीड़ के करीब तीन दर्जन पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई। इस मामले की सूचना उन्होंने वनरक्षक को दी लेकिन इसके बावजूद वनरक्षक ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद  शिकायतकर्ता ने फॉरेस्ट कंजरवेटर को लिखित में शिकायत सौंपी। शिकायत मिलने के बाद फॉरेस्ट कंजरवेटर ने डीएफओ हमीरपुर को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा।
विज्ञापन


वन मंडल अधिकारी की जांच में उक्त वनरक्षक को दोषी पाया गया। इसके बाद वन मंडल अधिकारी ने जांच रिपोर्ट को फॉरेस्ट कंज़रवेटर को सौंपा।  मंगलवार को फॉरेस्ट कंजरवेटर ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए वनरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। डीएफओ आरसी गोमा ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर फॉरेस्ट गार्ड के सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed