{"_id":"580626304f1c1b434b702b03","slug":"courts-nod-for-uncle-aunt-s-narco-test-in-aditya-kidnapping-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताऊ-ताई के नार्को टेस्ट को कोर्ट की मंजूरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताऊ-ताई के नार्को टेस्ट को कोर्ट की मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा।
- फोटो : डेमो पिक
आदित्य किडनैपिंग मामले में एसआईटी आदित्य के ताऊ-ताई का नार्को टेस्ट करवाएगी। मंगलवार को एसआईटी ने हमीरपुर कोर्ट में नार्को टेस्ट के लिए अर्जी दी। ताऊ और ताई की सहमति के बाद न्यायालय ने अपनी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सीआईडी क्राइम शिमला अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सहमति के बाद कोर्ट ने नार्को टेस्ट के लिए अपनी मंजूरी प्रदान की है। 15 फरवरी 2015 को सलासी के रहने वाले पांच वर्षीय आदित्य अपने घर के आंगन से लापता हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद आदित्य के परिजनों ने पुलिस थाना हमीरपुर में किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया था। शिकायत के बाद पुलिस ने होटल मैनेजमेंट के एक छात्र को हमीरपुर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
कोर्ट से रिमांड के बावजूद आरोपी छात्र ने किडनैपिंग में हाथ होने से इंकार किया जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिस के बाद यह मामला सीआईडी को सौंपा गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर एसआईटी का गठन किया गया।
तब से एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। तब ताऊ-ताई के नार्को टेस्ट के बाद एसआईटी आगामी कार्रवाई करेगी।