{"_id":"58b46bde4f1c1b7c05830b10","slug":"convicted-for-molesting-brother-s-wife-two-years-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के दोषी देवर को दो साल की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के दोषी देवर को दो साल की कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसीजेएम हमीरपुर की अदालत ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी सुरेंद्र कुमार को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को दो साल का कारावास और 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अदालत ने यह सजा दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 506 (2) के तहत सुनाई। दोषी सुरेंद्र कुमार निवासी कंगरी की भाभी ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 19 जुलाई 2013 को सुरेंद्र कुमार ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सात सितंबर 2013 को मामला दर्ज किया। मामला न्यायालय पहुंचा।
यहां एसीजेएम ने सुरेंद्र कुमार को दोषी करार देते हुए धारा 354 के तहत दो साल का कारावास और 500 रुपये जुर्माना, धारा 506 (2) के तहत दो साल की सजा और 500 रुपये जुर्माना लगाया है। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन
इस मामले की छानबीन पीएसओ किरण बाला ने की जबकि पैरवी एडीए सतीश राठौर ने की।