फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress leader's nephew cut to death with axe at Hamirpur

कहासुनी पर कांग्रेस नेता के भांजे को कुल्हाड़ी से काटा

Thu, 24 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 24 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन

मामूली कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में जिले के एक बड़े कांग्रेसी नेता के भांजे को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। कांग्रेसी नेता के भांजे के साथ दूसरे युवक पर भी जानलेवा हमला हुआ है। इसे हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


वारदात हमीरपुर के जोलसप्पड़ इलाके की है। मामले के आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। गंभीरता को देखते हुए एसपी, एएसपी, डीएसपी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। देर रात किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक रिंकु (32) पुत्र प्रकाश चंद की दिन के समय जोलसप्पड़ में चरानी का काम करने वाले नेपालियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान रिंकु का दोस्त अश्वनी कुमार भी यहां आया।
विज्ञापन


हालांकि, कुछ देर के बाद मामला शांत हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात दोनों गुटों में फिर से विवाद हो गया। इसी बीच चरानियों ने दोनों पर कुल्हाड़ी से कई वार कर डाले। रिंकु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अश्वनी कुमार बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके की तरफ भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां का मंजर देखकर लोगों के होश उड़ गए। इसी बीच पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एसपी सहित पुलिस के कई बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र राणा भी देर रात वारदात स्थल पर पहुंच गए हैं।

एएसपी डा. शिव कुमार ने बताया कि पूरी टीम मौके पर है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed