फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bank employee annoyed over demonetisation, throw bottle to hit

नोटबंदी पर बिफरे बैंक कर्मी, युवक से सिर पर मारी बोतल

Wed, 15 Feb 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन Updated Wed, 15 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bank employee annoyed over demonetisation, throw bottle to hit
FIGHT - फोटो : demo pics

पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत एक बैंक कर्मी ने रास्ता रोककर एक युवक के सिर पर ठंडे की बोतल दे मारी। गनीमत रही कि बोतल सिर पर लगने के बजाय कान से छूती हुई बाहर निकल गई।

विज्ञापन


मारपीट में युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही आरोपी बैंक कर्मी पर पीड़ित का रास्ता रोकने और मारपीट करने का भी आरोप है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लखन पुत्र ओंकार चंद निवासी डूहक पालमपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 2014 से केनरा बैंक शाखा नादौन में तैनात है। 14 फरवरी की रात वह अनिरुद्ध और सुनील कुमार के साथ नादौन के एक होटल में बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी होटल में प्रांजल जो ग्रामीण बैंक शाखा मंझीण में कार्यरत है, आ पहुंचा। इस दौरान वह उनके साथ वाले टेबल पर बैठ गया। इस दौरान उसकी सुनील कुमार के साथ नोटबंदी को लेकर बहस हो गई।


खाना खाने के बाद रात करीब साढ़े 12 बजे वे होटल से बाहर आए। इस दौरान सुनील कुमार अपनी स्कूटी की तरफ जाने लगा तो प्रांजल ने उसका रास्ता रोक ठंडे की बोतल से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सुनील कुमार को चोटें आई हैं।

पुलिस ने मामला दर्जकर किया है। एएसपी शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed