{"_id":"578e5df74f1c1b1d7fc4b71b","slug":"army-unit-going-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी की धरपकड़ के लिए आर्मी यूनिट जाएगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी की धरपकड़ के लिए आर्मी यूनिट जाएगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से दुराचार मामले में घिरे फौजी की धरपकड़ के लिए बड़सर पुलिस की एक टीम फैजाबाद आर्मी यूनिट जाएगी। बड़सर पुलिस ने फौजी की धरपकड़ के लिए एक टीम का गठन किया है जिसे जल्द ही आर्मी यूनिट भेजने का निर्णय लिया है। अब पुलिस आरोपी को आर्मी यूनिट कमांडेट से मुलाकात कर हिरासत में लेगी। उसके बाद आरोपी से दुराचार के मामले में पूछताछ की जाएगी। छह दिन पहले बड़सर क्षेत्र की एक महिला ने एक फौजी पर जबरन दुराचार करने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
महिला ने शिकायत पत्र में लिखा था कि बीते अप्रैल में वह फौजी के संपर्क में आई थी। उसके बाद एक दिन आरोपी फौजी उसे ऊना के एक होटल में ले गया जहां महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुराचार किया। यह सिलसिला यहीं नहीं थमा उसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसे कई बार बड़सर के एक होटल में ले जाता रहा। महिला की शिनाख्त पर बड़सर पुलिस ऊना व बड़सर के होटलों में छानबीन करती रही, लेकिन छह दिन बाद भी उक्त आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस के हाथ कोई भी पुख्ता सबूत हाथ नहीं लग पाए हैं। लिहाजा अब पुलिस ने उक्त आरोपी के आर्मी यूनिट का पता लगाकर फैजाबाद जाने का मन बना लिया है। इस संबंध में डीएसपी बड़सर अशोक वर्मा का कहना है कि उक्त आरोपी की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित की गई है जो अब आर्मी यूनिट जाकर फौजी को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन