फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Annoyed son bites father's hand, refered to Tanda

कहासुनी से गुस्से में आकर बेटे ने चबाया हाथ

Mon, 26 Dec 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन Updated Mon, 26 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Annoyed son bites father's hand, refered to Tanda
FIGHT - फोटो : DEMO Pics

पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत वार्ड-1 में कलियुगी बेटे ने कहासुनी के बाद वृद्ध पिता का हाथ चबा डाला। गंभीर हालत में वृद्ध को नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को टांडा रेफर कर दिया। आरोपी की उम्र 35 से 38 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

विज्ञापन


पीड़ित दंपति शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। आरोपी अपनी बात मनवाने के लिए सोमवार सुबह अपने पिता से उलझ पड़ा। जब पिता ने बात मानने से मना किया तो बेटा आग-बबुला हो गया। इस दौरान दोनों की आपस में कहासुनी हो गई। बेटे ने अपने पिता का हाथ बुरी तरह से चबा डाला।
विज्ञापन


वृद्ध के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने वृद्ध को बेटे के चंगुल से बचाया। लोगों ने वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने वृद्ध के हाथ से मांस का कुछ हिस्सा गायब पाया। लोग दोबारा वृद्ध के घर में घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां वृद्ध के हाथ का मांस का टुकड़ा गिरा मिला। लोग मांस के टुकड़े को उठाकर अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने वृद्ध के हाथ में मांस का टुकड़ा लगाकर टांके लगाए। टांके लगाने के बाद चिकित्सकों ने वृद्ध को टांडा रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि उनके पास इस बारे कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed