{"_id":"5746dcd34f1c1bdb42690c96","slug":"a-sadhariyana-resident-missing-for-14-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सधरियाण का व्यक्ति 14 दिन से लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सधरियाण का व्यक्ति 14 दिन से लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
Updated Thu, 26 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Missing
- फोटो : demo pics
पुलिस थाना भोरंज के तहत सधरियाण गांव का एक व्यक्ति 14 दिन से लापता है। परिजन लापता व्यक्ति की तलाश कर चुके हैं, लेकिन सुराग नहीं लगने पर अब परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना भोरंज में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
वंशी लाल पुत्र चौधरी राम निवासी सधरियाण ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका भाई दामोदर दास 12 मई को अचानक घर से लापता हो गया है। उन्होंने अपने सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश कर ली है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
इसके चलते परिजनों ने दामोदर की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना भोरंज में दर्ज करवा दी है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन