{"_id":"5b9e923e867a557ece01e02d","slug":"91537118782-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति भंग करने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शांति भंग करने के आरोप में दो गिरफ्तार
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में अलग-अलग मामलों में 2 लोगों को धरा है। पहले मामले में कुलदीप कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी घिरड़ डाकखाना कनेरड़ शराब के नशे में धुत्त होकर अपने दादा के साथ उलझा और हिंसक हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य मामले में सुनील कुमार दुनी चंद टिहरा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसएचओ श्यामलाल ने बताया कि दोनों मामलों को दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन