{"_id":"6abab11e1c1646191e0d76d7","slug":"two-accused-arrested-in-a-deadly-dispute-in-baisi-remanded-to-three-day-custody-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-115953-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बैसी में खूनी विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बैसी में खूनी विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सदर थाना क्षेत्र के बैसी गांव में 23 सितंबर की रात दो परिवारों के बीच हुए खूनी विवाद में युवक आकिल की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैसी निवासी शोएब और उनफेद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि विवाद अख्तर और अकबर के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था। सोशल मीडिया पर भड़काऊ स्टेटस लगाने के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था। इसके बाद हुए झगड़े में लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से मारपीट हुई। इसमें आकिल के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में कुल नौ आरोपी नामजद हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के साथ अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस बाकी नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है।