{"_id":"5a158e304f1c1b74698bd494","slug":"91511362096-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से हमला करने पर पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजधार हथियार से हमला करने पर पांच गिरफ्तार
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के समीप बुरनाड़ में सड़क से कार हटाने को लेकर तेजधार हथियार से हमला करने पर पुलिस ने गांव के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 24 नवंबर तक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान प्रीतम सिंह, विपिन कुमार, बाबू राम, सीता राम और राजेश कुमार निवासी बुरनाड़, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
मालिक समेत 10 लोगों ने दो हफ्ते पहले बाइक सवार पर दराट व डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। गंभीर घायल को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा रेफर कर दिया गया। जहां पर पीड़ित के मुंह पर 12 टांके लगाए गए। मारपीट में पीड़ित व्यक्ति के नाक की हड्डी भी टूट चुकी है। पीड़ित परिवार गरीब है और आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। यह मामला विस चुनाव से पहले 4 नवंबर की रात का है लेकिन पुलिस 14 दिन तक टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहने के चलते मामले की शिकायत 18 नवंबर को हुई। बुरनाड़ गांव के रहने वाले सूरम सिंह, विपिन कुमार, अजय कुमार और उर्मिला देवी ने पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई से परेशान होकर बीते शनिवार को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी 12 अक्तूबर को पुरुषोत्तम चंद और रवि ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की थी। जिसकी पुलिस में शिकायत दर्ज है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट से उन्हें 24 तक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।