{"_id":"59f9ced74f1c1bda538ba351","slug":"91509543639-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में दंपति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार दुर्घटना में दंपति घायल
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। थाना नादौन के अंतर्गत गैस एजेंसी कार्यालय के पास मंगलवार देर रात एक कार पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के कारण हुई आवाज से स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस के आने से पहले ही दंपति निजी अस्पताल में उपचार करवाने के लिए रवाना हो गया।
हमीरपुर निवासी दंपति मंगलवार देर रात अमृतसर से हमीरपुर आ रहे थे। रात्रि करीब एक बजे नादौन में गैस एजेंसी के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। धमाके की आवाज सुन कर आस-पास के घरों के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और दंपति को कार से बाहर निकाला। लोगों ने एंबुलेंस को फोन पर सूचित किया, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही दंपति एक निजी गाड़ी में सवार होकर हमीरपुर के लिए रवाना हो गए। जहां पर उन्होंने किसी निजी अस्पताल में अपना उपचार करवाया है। थाना प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।